बरहट: तेजाचक गांव में श्री राम महायज्ञ सह 48 घंटे रामधुनी सकीर्तन का किया गया आयोजन
Barhat, Jamui | May 27, 2024 बरहट प्रखंड अंतर्गत तेजाचक गांव में सोमवार को श्री राम महायज्ञ सह 48 घंटे रामधुनी सकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसको लेकर गांव में मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमें बरहट प्रखंड के अलावा आसपास गांव के श्रद्धालु भी शामिल हुए। वही इसको लेकर बरहट थाने की पुलिस पूरी तरह अलर्ट दिखी ताकि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।