बरहट: गिद्धौर पुलिस ने एक युवक के साथ की मारपीट बरहट स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
Barhat, Jamui | May 26, 2024 गिद्धौर थाना की पुलिस द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा बरहट स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान लखीसराय जिले के सिंघोल निवासी मकेश्वर मांझी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मकेश्वर मांझी शनिवार की देर रात अपने ससुराल गिद्धौर थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर आया हुआ था।