डकैती की कथित साजिश नाकाम, 5 शातिर गिरफ्तार
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना पर शताब्दी रोड स्थित डी-ब्लॉक पानी की टंकी के पास घेराबंदी कर पांचों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दो तमंचे, जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, प्लास, पेचकस, एक पिकअप वाहन, मोबाइल फोन और नकदी बरामद होने का दावा किया गया है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर पहले हुई कुछ चोरी की वारदातों में इस्तेमाल किए गए वाहन के बारे में भी जानकारी दी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीतू राजेंद्र, कल्लू, सोनू और शाहनवाज समेत कुल पांच लोगों के रूप में बताई गई है। सभी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📍 स्थान: चकेरी, कानपुर
📲 ऐसी ही हर बड़ी और विश्वसनीय खबर के लिए Ground Zero News को फॉलो करें।
#Kanpur #KanpurPo
Mathura, Mathura | Aug 1, 2026