जमुई: इंदपे के पास ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई विक्षिप्त युवती की हुई पहचान, बेटी को ढूंढते हुए मां दिल्ली से पहुंची जमुई
Jamui, Jamui | Apr 3, 2026 इंदपे के पास से बच्चा चोरी की झूठी अफवाह पर चार दिनों पहले ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए मानसिक रूप से बीमार युवती की पहचान हो गई है। पुत्री की तालाश में मां शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे दिल्ली से जमुई थाना पहुंची है, जहां थनाध्यक्ष से पुत्री को ढूंढने की गुहार लगाई है। अगर किसी को विक्षिप्त युवती दिखे तो वो फौरन पुलिस को सूचना दें या थाना पहुंचा दें।