जमुई: ख़िलार गांव के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, एक साथ दो युवकों की घटनास्थल पर हुई मौत
Jamui, Jamui | May 1, 2026 लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खिलार गांव के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।