राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में एक घर के अंदर तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया।
आरोप है कि घर में प्लंबिंग के काम के लिए बुलाए गए एक युवक ने किसी विवाद के बाद बुजुर्ग दंपति और उनकी घरेलू सहायिका पर पेचकस से हमला कर दिया।
घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
पड़ोसियों के मुताबिक, कपूर दंपति के घर से अचानक चीख-पुकार और शोर सुनाई दिया। बाहर निकलकर देखा तो एक युवक घरेलू सहायिका पर कथित तौर पर पेचकस से हमला कर रहा था।
लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
उधर, गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान रमेश कपूर, उनकी पत्नी रजनी कपूर और घरेलू सहायिका शीला के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिया गया युवक प्लंबर का काम करता है और कपूर दंपति से परिचित था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लंबिंग का काम पूरा होने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद हमला किए जाने की बात सामने आई है।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मृतक रमेश कपूर BHEL से सेवानिवृत्त बताए गए हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल—
आखिर मामूली विवाद इतना खूनी कैसे हो गया?
क्या हत्या के पीछे सिर्फ विवाद था या कोई और वजह भी छिपी है?
पुलिस की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।
#Dehradun #DehradunNews #UttarakhandNews #DehradunCrime #TripleMurder #DehradunTripleMurder #RaipurPolice #VishnuLokColony #CrimeNews #BreakingNews #UttarakhandCrime #MurderCase #TripleMurderCase #PoliceInvestigation #CrimeAlert #ViralNews #LatestNews #UttarakhandPolice #CitySpecialNews #देहरादून #उत्तराखंड #ट्रिपलमर्डर #हत्या #क्राइम_न्यूज #ब्रेकिंग_न्यूज