बिलासपुर: ग्राम बिलासपुर में आवारा मवेशियों का आतंक, राहगीर और वाहन चालक परेशान
दिनांक 7 जुलाई 2026 समय लगभग 7:00 बजे देखा गया कि ग्राम बिलासपुर के मुख्य मार्गों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के बीचो-बीच बैठे और घूमते मवेशियों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।