पुष्कर: पुष्कर रोड पर छह साल से चल रहा डंपिंग यार्ड हटेगा
Pushkar, Ajmer | Oct 22, 2026 पुष्कर रोड के बाड़ी नदी रिवर फ्रंट के पास छह साल से डंप होता रहा कचरा अब हटाया जाएगा। अजमेर उत्तर के 10 वाडों का 40-50 टन कचरा नसीराबाद रोड के ट्रेंचिंग ग्राउंड में शिफ्ट किया जाएगा। आसपास की कॉलोनियों से रोजाना आने वाला कचरा भी समय पर हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।