पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने 111 पव्वे शराब सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पीलीबंगा पुलिस ने 111 पव्वे देसी व अंग्रेजी शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज गुरुवार बताया कि एएसआई राजेंद्र कुमार ने मंडी पीलीबंगा से पवन कुमार पुत्र आदराम झोरड़ निवासी 1 AWSM बिजारणिया वाली ढाणी, हनुमानगढ़ टाउन को शराब सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।