तुरकौलिया: तुरकौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को फुसलाकर भगाने का मामला, थाने पहुंची पुलिस जांच में जुटी
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर नाबालिग की मां ने शनिवार पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि 4 मार्च को सुबह से गायब है। उसने एक मोबाइल नम्बर पुलिस को दिया है,जिससे बार बार फोन आ रहा था। थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी ने दो बजे बताया कि वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।