बक्सर: श्रीरामेश्वरनाथ मंदिर में 13 जून से कलश यात्रा के साथ 17वें धर्मायोजन का शुभारंभ, सुनाई जाएगी मारकण्डेय पुराण
Buxar, Buxar | Jun 11, 2025 सर्वजन कल्याण सेवा समिति सिद्धाश्रम धाम के 17 वें धर्मायोजन में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्री मारकण्डेय पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा. सांसारिक दृष्टिकोण से श्री मारकण्डेय पुराण अत्यंत दिव्य और अन्य पुराणों से इसका महत्व, विशेषता, प्रभाव व कल्याणकारी उद्देश्य अलग है, अतएव इस महापुराण की कथा का श्रवण करना अत्यंत सौभाग्य का विषय है.