बक्सर: 42.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, अगले सप्ताह से राहत की संभावना
Buxar, Buxar | Jun 11, 2025 जिले में भीषण गर्मी व आग बरसाती धूप से जनजीवन बेहाल है। बुधवार को शाम लगभग 6 बजे मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसा 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला बक्सर रहा। बता दें कि धूप के कारण तापमान 47 डिग्री सेल्सियस महसूस हो रहा था। सुबह से हीं आसमान साफ होने के साथ तल्ख धूप निकली।