चास: सोनाबाद गांव के ग्रामीण पहुंचे बोकारो विधायक के आवास, मुखिया एवं मुखिया पति पर लगाया घर तोड़ने का आरोप
Chas, Bokaro | Jan 24, 2024 चास प्रखंड के सोनाबाद गांव निवासी ग्रामीणों ने बोकारो विधायक बिरंची नारायण के आवास पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने कहा कि मुखिया एवं उनके पति ने मिलकर घर तोड़ दिया है। विधायक को आवेदन पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।