सुगौली: छपरा बहास इंडेन गैस रिफिलिंग सेंटर के बाहर सिलिंडर के लिए 4 किमी लंबी गाड़ियों की लाइन लगी
छपरा बहास इंडेन गैस रिफिलिंग सेंटर के बाहर सिलिंडर के लिए 4 किमी गाड़ियों की लंबी लाइन लगी। पब्लिक एप्प की टीम जब करीब दस बजे पहुंची तो सेंटर के पूर्व व पश्चिम दोनों तरफ गाड़िया कत्तारबद्व खड़ी थी। अंदर से कर्मी माइक से जिलावार एजेंसी का नाम लेकर गाड़ियों को लोडिंग के लिए बुला रहे थे। सेंटर के कर्मियों ने बताया कि गैस की कमी नही है,मांग बढ़ गई है,जिससे भीड़ बढ़ी।