मधेपुरा: समाहरणालय कार्यालय में डीएम ने कस्टम मिल्ड राइस की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक की
मधेपुरा जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय कार्यालय वेश्म में ससमय सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला अंतर्गत सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, CMR गोदाम प्रबंधक, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम, मधेपुरा ने भाग लिया।