जगदलपुर: गुण्डाधुर महाविद्यालय के भोजराज साहू ने काव्य पाठ्य प्रतियोगिता में मारी बाजी, डिप्टी कलेक्टर नंदनी साहू ने दी जानकारी
शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय, कुम्हरावंड के प्रतिभाशाली छात्र भोजराज साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय काव्य पाठ्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी।