जगदलपुर: इंद्रावती नदी के महादेव घाट में बाढ़ आपदा से बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिल
जिले में बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिए इंद्रावती नदी के महादेव घाट में गुरुवार को दोपहर 1 बजे मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। नगर सेना विभाग द्वारा जिले एवं संभागीय स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव सामग्रियों का मॉकड्रिल किया गया।