जगदलपुर: कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने संभागायुक्त कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि एवं आनुशांगिक विभागों की समीक्षा बैठक ली
कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने कहा कि किसानों एवं ग्रामीणों की आय संवृद्धि के लिए कृषि सहित अन्य संबंधित विभागीय योजनाओं से उन्हें लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करें और योजनाओं का कारगर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। खेती-किसानी की नवीन तकनीक, उद्यानिकी फसलों का क्षेत्र विस्तार, साग-सब्जी उत्पादन एवं मसाला फसल की पैदावार लेने, पशुपालन, कुक्कुटपालन के लिए सलाह दें ।