छतरपुर: बकरीद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को प्रशासन एवं पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी गणेश महतो एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने किया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू हुआ, जो सुनार मोहल्ला, खाटीन मुख्य पथ, डाक