#पुलिस_प्रशासन_पर_भड़की_अध्यक्ष..
भरतपुर। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बबिता शर्मा ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दीपावली की रात पुलिस प्रशासन ने सड़क किनारे ढकेल और रेहड़ी लगाकर अपना गुजर-बसर करने वाले गरीब दुकानदारों की दुकानों को जबरन हटवा दिया है।