#टाइगर_ने_जवानों_का_मनोबल_बढ़ाया..
भरतपुर। दीपावली के पावन पर्व पर आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिवारों से दूर रहकर डयूटी दे रहे पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव ने पुलिस अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रमुख बाजारों एवं चौराहों पर तैनात जवानों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार की असली खुशियां तभी सार्थक हैं जब हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे।