बिजनौर: मंडावर के मंगल बाजार में स्थित आढ़ती के सब्जी के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
Bijnor, Bijnor | Apr 20, 2025 बिजनौर में आज रविवार को समय करीब सुबह 8:00 मंडावर कस्बे के मंगल बाजार में स्थित एक आडती के सब्जी व फलों के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपए का फल व सब्जी नष्ट हो गई। घटना के दौरान आसपास अफरा तफरी अपनी मची रही स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया तब तक सभी सामान जलकर राख हो चुका था।