बंजरिया: बंजरिया थाना क्षेत्र के बुढ़वा व अजगरी मठ से पुलिस ने 3 शराबियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस थाना क्षेत्र के बुढ़वा व अजगरी मठ से तीन शराबियों को गिरफ्तार कर शनिवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबियों में बुढ़वा से गौरव कुमार व किशन कुमार और अजगरी मठ से आलोक कुमार है। बताया कि बिहार में शराबबंदी है। तस्कर जहरीली शराब परोस रहे है,जिससे लोगो की मौत हो रही है। चेतावनी के बाद भी गलती कर रहे।