ईसागढ़ थाना क्षेत्र की विवेक कॉलोनी में दबंगों द्वारा एक 30 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार विवेक कॉलोनी निवासी राजेश बाल्मीक उम्र 30 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को शाम लगभग चार बजे कॉलोनी के ही राम बाबू और सुनीता बाल्मीक ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल भी फोड़ दिया।