उतरांव थाना क्षेत्र में युवक से विदेश भेजने के नाम पर 2.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शुक्रवार लगभग 12 बजे पीड़ित ने मामले की जानकारी दी।दरियापट्टी बसगीत निवासी नसीम अहमद ने थाना उतरांव में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि भौथर मदारीपुर निवासी सुहेल नामक व्यक्ति ने विदेश भेजने का झांसा देकर ऑनलाइन 1.75 लाख रुपये व 85 हजार रुपये नकद लिए।