Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Mp
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

रावरदा CHC में नर्सिंगकर्मी पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री से लगाई गुहार#udaipur #udaipur #pratapghar #pratapghad #rajasthan #rajasthani

Girwa, Udaipur | Jun 2, 2026

MORE NEWS

उदयसागर बांध पर वर्षाकालीन आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #mockdrills #sdrf #NDRF #army #bsf #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 25 जून। वर्षाकाल के दौरान संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से गुरुवार प्रातः 11 बजे उदयसागर बांध पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मॉक ड्रिल के तहत जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार एवं कनिष्ठ अभियंता अजय सिंह गुर्जर ने सायरन बजाकर आसपास के क्षेत्र के लोगों को सचेत किया तथा बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्रेषित की। सूचना प्राप्त होते ही उपखण्ड अधिकारी गिर्वा श्री ए. साईकृष्ण, डीवाईएसपी छवि शर्मा, पुलिस जाब्ता, नागरिक सुरक्षा दल, एसडीआरएफ एवं सेना के दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।

उपखण्ड अधिकारी श्री ए. साईकृष्ण ने विभिन्न विभागों द्वारा वर्षाकाल में किए जाने वाले सुरक्षा एवं बचाव प्रबंधों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए सुरक्षा संसाधनों एवं उपकरणों की जानकारी दी। इनमें लाइफ जैकेट, जेसीबी, ट्रैक्टर, रस्सियां, टॉर्च, ट्यूब तथा मिट्टी के कट्टे सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है।

उदयसागर बांध पर वर्षाकालीन आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #mockdrills #sdrf #NDRF #army #bsf #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 25 जून। वर्षाकाल के दौरान संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से गुरुवार प्रातः 11 बजे उदयसागर बांध पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के तहत जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार एवं कनिष्ठ अभियंता अजय सिंह गुर्जर ने सायरन बजाकर आसपास के क्षेत्र के लोगों को सचेत किया तथा बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्रेषित की। सूचना प्राप्त होते ही उपखण्ड अधिकारी गिर्वा श्री ए. साईकृष्ण, डीवाईएसपी छवि शर्मा, पुलिस जाब्ता, नागरिक सुरक्षा दल, एसडीआरएफ एवं सेना के दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। उपखण्ड अधिकारी श्री ए. साईकृष्ण ने विभिन्न विभागों द्वारा वर्षाकाल में किए जाने वाले सुरक्षा एवं बचाव प्रबंधों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए सुरक्षा संसाधनों एवं उपकरणों की जानकारी दी। इनमें लाइफ जैकेट, जेसीबी, ट्रैक्टर, रस्सियां, टॉर्च, ट्यूब तथा मिट्टी के कट्टे सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है।

Girwa, Udaipur | Jun 25, 2026

निर्जला एकादशी पर 5000 तुलसी पौधों का निःशुल्क वितरण 
राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने दिया पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कृति संरक्षण का संदेश 
@followers @top fans News 24 Udaipur
#NirjalaEkadashi #udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 25 जून। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर चाँदपोल सेवा समिति एवं श्री रामकृष्ण दल के संयुक्त तत्वावधान में चाँदपोल बाहर स्थित जाड़ा गणेशजी प्रांगण में भव्य तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 5000 तुलसी पौधों का निःशुल्क वितरण कर पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति एवं स्वास्थ्य संवर्धन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी माता के विधिवत पूजन एवं आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं मेवाड़ के लोकप्रिय जननेता श्री गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।पंजाब राज्यपाल श्री कटारिया का स्वागत चंद्रशेखर कुमावत द्वारा पगड़ी पहनाकर तथा रोहित चौबीसा एवं पवन कुमावत द्वारा उपरणा ओढ़ाकर किया गया।

अपने संबोधन में राज्यपाल श्री कटारिया ने तुलसी के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी भारतीय जीवन परंपरा का अभिन्न अंग है। प्रत्येक परिवार को अपने घर में तुलसी का पौधा स्थापित कर उसका संरक्षण एवं संवर्धन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तुलसी न केवल वातावरण को शुद्ध करती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा एवं स्वास्थ्य लाभ का भी महत्वपूर्ण स्रोत है।

उन्होंने उदयपुर की जीवनरेखा कही जाने वाली पिछोला झील की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए नागरिकों से जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही चाँदपोल क्षेत्र से अपने पुराने जुड़ाव एवं स्मृतियों को भी उपस्थित जनसमूह के साथ साझा किया।

कार्यक्रम में चाँदपोल क्षेत्र एवं शहरकोट के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में आमजन को तुलसी पौध वितरित किए। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है।

इस अवसर पर चंद्रगुप्त सिंह चौहान, फतेह सिंह राठौड़, जतिन गांधी, सुरेंद्र द्विवेदी, अतुल चंडालिया, योगेश कुमावत, आकाश वागरेचा, दुर्गेश शर्मा, रंजीत दिगपाल, विजयलक्ष्मी कुमावत, दुर्गेश चौबीसा, प्रेम राव महेंद्र ,ओझा, दीपक शर्मा, हीरालाल सोनी, नाहर सिंह, निर्मल चौबीसा, ललित कुमावत, प्रदीप अजमेरा एवं नंदलाल पहाड़िया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन दीपक अजमेरा एवं निखिल पुरोहित द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख पंकज अजमेरा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

चाँदपोल सेवा समिति
श्री रामकृष्ण दल, उदयपुर

निर्जला एकादशी पर 5000 तुलसी पौधों का निःशुल्क वितरण राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने दिया पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कृति संरक्षण का संदेश @followers @top fans News 24 Udaipur #NirjalaEkadashi #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 25 जून। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर चाँदपोल सेवा समिति एवं श्री रामकृष्ण दल के संयुक्त तत्वावधान में चाँदपोल बाहर स्थित जाड़ा गणेशजी प्रांगण में भव्य तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 5000 तुलसी पौधों का निःशुल्क वितरण कर पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति एवं स्वास्थ्य संवर्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी माता के विधिवत पूजन एवं आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं मेवाड़ के लोकप्रिय जननेता श्री गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।पंजाब राज्यपाल श्री कटारिया का स्वागत चंद्रशेखर कुमावत द्वारा पगड़ी पहनाकर तथा रोहित चौबीसा एवं पवन कुमावत द्वारा उपरणा ओढ़ाकर किया गया। अपने संबोधन में राज्यपाल श्री कटारिया ने तुलसी के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी भारतीय जीवन परंपरा का अभिन्न अंग है। प्रत्येक परिवार को अपने घर में तुलसी का पौधा स्थापित कर उसका संरक्षण एवं संवर्धन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तुलसी न केवल वातावरण को शुद्ध करती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा एवं स्वास्थ्य लाभ का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने उदयपुर की जीवनरेखा कही जाने वाली पिछोला झील की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए नागरिकों से जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही चाँदपोल क्षेत्र से अपने पुराने जुड़ाव एवं स्मृतियों को भी उपस्थित जनसमूह के साथ साझा किया। कार्यक्रम में चाँदपोल क्षेत्र एवं शहरकोट के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में आमजन को तुलसी पौध वितरित किए। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है। इस अवसर पर चंद्रगुप्त सिंह चौहान, फतेह सिंह राठौड़, जतिन गांधी, सुरेंद्र द्विवेदी, अतुल चंडालिया, योगेश कुमावत, आकाश वागरेचा, दुर्गेश शर्मा, रंजीत दिगपाल, विजयलक्ष्मी कुमावत, दुर्गेश चौबीसा, प्रेम राव महेंद्र ,ओझा, दीपक शर्मा, हीरालाल सोनी, नाहर सिंह, निर्मल चौबीसा, ललित कुमावत, प्रदीप अजमेरा एवं नंदलाल पहाड़िया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक अजमेरा एवं निखिल पुरोहित द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख पंकज अजमेरा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। चाँदपोल सेवा समिति श्री रामकृष्ण दल, उदयपुर

Girwa, Udaipur | Jun 25, 2026

निगम आयुक्त ने फिर किया मदार नहर का अवलोकन।
स्वास्थ्य अधिकारी को दिए अतिरिक्त सफाई के निर्देश।
5 डंपर कचरा निकला बाहर।
गुमानीया वाला नाला में भी शुरू हुआ सफाई कार्य।
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan 
#udaipur #viralpost #viralreelschallenge #nonfollowers
उदयपुर।आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम उदयपुर द्वारा शहर की प्रमुख जल निकासी एवं जल आपूर्ति स्रोतों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा के साथ फतहसागर झील को भरने वाली महत्वपूर्ण मदार नहर का पुनः निरीक्षण किया तथा चल रहे सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नहर के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन कर उन स्थानों को चिन्हित किया जहां अभी और सफाई की आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि शेष सफाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे वर्षा ऋतु के दौरान नहर में जल प्रवाह किसी भी प्रकार से बाधित न हो। निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा दिए निर्देश की पालना में स्वास्थ्य अधिकारी ने अतिरिक्त सफाई करवाते हुए लगभग पांच डंपर कचरा, झाड़ियां एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री नहर से बाहर निकलवाई गई। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मदार नहर फतहसागर झील को भरने का प्रमुख स्रोत है, इसलिए इसकी नियमित सफाई और रखरखाव अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि सफाई कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए तथा नहर में दोबारा कचरा जमा न होने पाए, इसके लिए भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

गुमानीया वाला नाला में भी शुरू हुआ सफाई कार्य।
निगम स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा के अनुसार गुमानिया वाला नाला की सफाई का कार्य भी गुरुवार से प्रारंभ कर दिया गया। निगम द्वारा शहर के प्रमुख नालों, नहरों एवं जल स्रोतों की सफाई अभियान को लगातार गति दी जा रही है ताकि मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे तथा शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निगम आयुक्त ने फिर किया मदार नहर का अवलोकन। स्वास्थ्य अधिकारी को दिए अतिरिक्त सफाई के निर्देश। 5 डंपर कचरा निकला बाहर। गुमानीया वाला नाला में भी शुरू हुआ सफाई कार्य। @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan #udaipur #viralpost #viralreelschallenge #nonfollowers उदयपुर।आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम उदयपुर द्वारा शहर की प्रमुख जल निकासी एवं जल आपूर्ति स्रोतों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा के साथ फतहसागर झील को भरने वाली महत्वपूर्ण मदार नहर का पुनः निरीक्षण किया तथा चल रहे सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नहर के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन कर उन स्थानों को चिन्हित किया जहां अभी और सफाई की आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि शेष सफाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे वर्षा ऋतु के दौरान नहर में जल प्रवाह किसी भी प्रकार से बाधित न हो। निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा दिए निर्देश की पालना में स्वास्थ्य अधिकारी ने अतिरिक्त सफाई करवाते हुए लगभग पांच डंपर कचरा, झाड़ियां एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री नहर से बाहर निकलवाई गई। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मदार नहर फतहसागर झील को भरने का प्रमुख स्रोत है, इसलिए इसकी नियमित सफाई और रखरखाव अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि सफाई कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए तथा नहर में दोबारा कचरा जमा न होने पाए, इसके लिए भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गुमानीया वाला नाला में भी शुरू हुआ सफाई कार्य। निगम स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा के अनुसार गुमानिया वाला नाला की सफाई का कार्य भी गुरुवार से प्रारंभ कर दिया गया। निगम द्वारा शहर के प्रमुख नालों, नहरों एवं जल स्रोतों की सफाई अभियान को लगातार गति दी जा रही है ताकि मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे तथा शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Girwa, Udaipur | Jun 25, 2026

फायर एनओसी बिना नहीं संचालित होंगे शहर में एक भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, निगम अग्निशमन विभाग करेगा सख्त कार्यवाही।
फायर सेफ्टी को लेकर अग्निशमन विभाग की लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्यवाही।
अग्नि सुरक्षा मापदंडों में लापरवाही पर तीन होटल, एक रेस्टोरेंट को किया सीज।
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan 
#udaipur #viralpost #nonfollowers #FireNOC 
उदयपुर। नगर निगम अग्निशमन विभाग की शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार दूसरे दिन भी सख्त कार्रवाई जारी रही। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की टीम ने अग्नि सुरक्षा नियमों की लगातार अवहेलना करने तथा पूर्व में जारी नोटिसों की अनुपालना नहीं करने वाले चार प्रतिष्ठानों को सीज किया गया।

इन इमारतों को किया सीज।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर निगम द्वारा पिछले कई समय से एक अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान में पहले सभी प्रतिष्ठानों को अपने परिसर में अग्नि सुरक्षा संबंधित उपकरण स्थापित करने हेतु अपील की गई थी, उसके बाद नोटिस जारी किए गए उसके उपरान्त भी कई प्रतिष्ठानों ने सभी को अनदेखा करते हुए लापरवाही की। इसी के चलते मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सेक्टर-3 स्थित मीरा होटल, गुलाब बाग स्थित ग्रैंड सीता होटल, सेक्टर-14 स्थित एक रेस्टोरेंट तथा सेक्टर-3 सेवा आश्रम स्थित ग्रैंड गिफ्ट कॉम्प्लेक्स में संचालित कोचिंग को अग्नि आपातकालीन सुरक्षा प्रावधानों के तहत सीज किया गया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा तथा निगम पुलिस निरीक्षक मंगीलाल डांगी एवं भारी जाब्ता मौजूद रहा।

इस कारण हुई सीज की कार्यवाही।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि पूर्व में किए निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में आवश्यक अग्निशमन उपकरणों की कमी, आपातकालीन निकास व्यवस्था का अभाव, फायर सेफ्टी मानकों की अनुपालना नहीं होना तथा अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण-पत्र (फायर एनओसी) प्राप्त नहीं करना पाया गया। विभाग द्वारा पूर्व में संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समयावधि में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने पर एवं आमजन के जानमाल की रक्षा हेतु यह कठोर कदम उठाया गया।
फायर एनओसी बिना नहीं संचालित होंगे शहर में एक भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, निगम करेगा सख्त कार्यवाही।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान को फायर एनओसी के बिना संचालित नहीं होने दिया जाएगा। जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में सभी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा नियमों की अवहेलना करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 

अग्नि सुरक्षा मानकों के बिना नहीं खुलेगे प्रतिष्ठान।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि जब तक सीज किए गए संबंधित प्रतिष्ठान आवश्यक अग्निशमन उपकरण स्थापित कर निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना नहीं करते तथा विभाग से विधिवत फायर एनओसी प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक सीज किए गए प्रतिष्ठानों को पुनः संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

निगम आयुक्त की अपील।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर के सभी संस्थान संचालकों एवं आमजन से अपील की कि वे जनजीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना करें तथा प्रशासन का सहयोग प्रदान करें। नगर निगम द्वारा आमजन के हित हेतु अभियान चलाया गया है शहरवासी अग्नि सुरक्षा मानकों की पालना करते हुए इसमें अपना सहयोग देवे।

फायर एनओसी बिना नहीं संचालित होंगे शहर में एक भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, निगम अग्निशमन विभाग करेगा सख्त कार्यवाही। फायर सेफ्टी को लेकर अग्निशमन विभाग की लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्यवाही। अग्नि सुरक्षा मापदंडों में लापरवाही पर तीन होटल, एक रेस्टोरेंट को किया सीज। @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan #udaipur #viralpost #nonfollowers #FireNOC उदयपुर। नगर निगम अग्निशमन विभाग की शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार दूसरे दिन भी सख्त कार्रवाई जारी रही। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की टीम ने अग्नि सुरक्षा नियमों की लगातार अवहेलना करने तथा पूर्व में जारी नोटिसों की अनुपालना नहीं करने वाले चार प्रतिष्ठानों को सीज किया गया। इन इमारतों को किया सीज। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर निगम द्वारा पिछले कई समय से एक अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान में पहले सभी प्रतिष्ठानों को अपने परिसर में अग्नि सुरक्षा संबंधित उपकरण स्थापित करने हेतु अपील की गई थी, उसके बाद नोटिस जारी किए गए उसके उपरान्त भी कई प्रतिष्ठानों ने सभी को अनदेखा करते हुए लापरवाही की। इसी के चलते मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सेक्टर-3 स्थित मीरा होटल, गुलाब बाग स्थित ग्रैंड सीता होटल, सेक्टर-14 स्थित एक रेस्टोरेंट तथा सेक्टर-3 सेवा आश्रम स्थित ग्रैंड गिफ्ट कॉम्प्लेक्स में संचालित कोचिंग को अग्नि आपातकालीन सुरक्षा प्रावधानों के तहत सीज किया गया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा तथा निगम पुलिस निरीक्षक मंगीलाल डांगी एवं भारी जाब्ता मौजूद रहा। इस कारण हुई सीज की कार्यवाही। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि पूर्व में किए निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में आवश्यक अग्निशमन उपकरणों की कमी, आपातकालीन निकास व्यवस्था का अभाव, फायर सेफ्टी मानकों की अनुपालना नहीं होना तथा अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण-पत्र (फायर एनओसी) प्राप्त नहीं करना पाया गया। विभाग द्वारा पूर्व में संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समयावधि में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने पर एवं आमजन के जानमाल की रक्षा हेतु यह कठोर कदम उठाया गया। फायर एनओसी बिना नहीं संचालित होंगे शहर में एक भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, निगम करेगा सख्त कार्यवाही। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान को फायर एनओसी के बिना संचालित नहीं होने दिया जाएगा। जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में सभी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा नियमों की अवहेलना करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अग्नि सुरक्षा मानकों के बिना नहीं खुलेगे प्रतिष्ठान। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि जब तक सीज किए गए संबंधित प्रतिष्ठान आवश्यक अग्निशमन उपकरण स्थापित कर निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना नहीं करते तथा विभाग से विधिवत फायर एनओसी प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक सीज किए गए प्रतिष्ठानों को पुनः संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निगम आयुक्त की अपील। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर के सभी संस्थान संचालकों एवं आमजन से अपील की कि वे जनजीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना करें तथा प्रशासन का सहयोग प्रदान करें। नगर निगम द्वारा आमजन के हित हेतु अभियान चलाया गया है शहरवासी अग्नि सुरक्षा मानकों की पालना करते हुए इसमें अपना सहयोग देवे।

Girwa, Udaipur | Jun 25, 2026

भगवान से निकटता ही उपवास : प्रशांत अग्रवाल

नारायण सेवा में श्रद्धा, समर्पण और सेवा के साथ मनाई गई निर्जला एकादशी
@followers @top fans News 24 Udaipur Narayan Seva Sansthan
#NirjalaEkadashi #viralpost #udaipur #nonfollowers
उदयपुर, 25 जून। नारायण सेवा संस्थान में निर्जला एकादशी पर्व श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निःशुल्क सर्जरी एवं कृत्रिम अंग लगवाने हेतु देश के विभिन्न प्रांतों से आए दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों को फलाहार एवं मीठे भोजन की व्यवस्था कराई गई। साथ ही सेवा,  अध्यात्म और आत्मचिंतन का संदेश भी दिया गया।

संस्थान में आयोजित “अपनों से अपनी बात” कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने निर्जला एकादशी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल भूखे-प्यासे रहने का व्रत नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा के निकट ले जाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने उपवास का अर्थ ‘उप’ अर्थात् निकट और ‘वास’ अर्थात् निवास बताया है। इस प्रकार उपवास का वास्तविक अर्थ भगवान के निकट रहना है।

उन्होंने कहा कि निर्जला एकादशी केवल प्यास सहने का नाम नहीं है, बल्कि अपने भीतर की तृष्णाओं को पहचानने और उन पर विजय प्राप्त करने का माध्यम है। सच्चा व्रत वही है, जो मनुष्य के भीतर सकारात्मक परिवर्तन लाए, उसके विचारों को शुद्ध करे और उसे ईश्वर के अधिक निकट पहुंचाए। जल की प्यास तो एक दिन में बुझ जाती है, लेकिन धन, मान-सम्मान, मोह और अहंकार की तृष्णा यदि समाप्त न हो तो मनुष्य जीवन भर व्याकुल बना रहता है।

अग्रवाल ने कहा कि इस दिन के अनुष्ठान से वर्षभर की चौबीस एकादशियों के पुण्य फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने उपस्थित दिव्यांगजनों से कहा कि प्रभु से यदि कुछ मांगना है तो भक्ति, प्रेम और आशीर्वाद मांगें। भगवान अपने भक्तों को उनकी अपेक्षा से भी अधिक देने की क्षमता रखते हैं, आवश्यकता केवल उनके प्रति पूर्ण समर्पण की है।

उन्होंने कहा कि सोना तभी निखरता है जब वह अग्नि में तपता है। उसी प्रकार दुःख मनुष्य के जीवन की ऐसी परीक्षा है, जो उसे और अधिक मजबूत तथा सफल बनाती है। इसलिए विपरीत परिस्थितियों में न तो ईश्वर की भक्ति से विमुख होना चाहिए और न ही उन्हें दोष देना चाहिए। भगवान सदैव अपने भक्तों का कल्याण ही चाहते हैं।

संवाद के दौरान उन्होंने भक्त ध्रुव, विदुर, द्रौपदी, जटायु, शबरी और सुदामा के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए बताया कि कठिन परिस्थितियों और दुःखों के बाद उन्हें प्रभु की विशेष कृपा प्राप्त हुई तथा उनका जीवन सार्थक बन सका।

इस अवसर पर संस्थान संस्थापक कैलाश 'मानव' ने सेवाधाम में रोगियों को फल वितरित किए तथा निदेशक वंदना अग्रवाल एवं पलक अग्रवाल ने बड़ी एवं आसपास के क्षेत्र की महिलाओं को छाते, आम, जल कलश, वस्त्र एवं चप्पलों का वितरण किया।

कार्यक्रम में बिहार के पोलियोग्रस्त सितारियन, ट्रेन हादसे में 7 वर्ष पूर्व दायां पैर गंवा चुके भीलवाड़ा के मोहम्मद इमरान, दो ऑटो की भिड़ंत में एक पैर खो चुके आगरा के मोहित गुप्ता, गोरखपुर की एक कंपनी में कार्य करते समय लोहे का पाट गिरने से बायां पैर गंवा चुके सुनील कुमार, गाजियाबाद के मुकुंद तथा विभिन्न हादसों में घायल एवं जन्मजात शारीरिक विकृति से ग्रस्त आदि ने दिव्यांगता के दौरान के संघर्ष, प्रभु के प्रति अगाध आस्था तथा निःशुल्क उपचार से जीवनयापन के लिए खुले नए द्वारों की चर्चा की।

भगवान से निकटता ही उपवास : प्रशांत अग्रवाल नारायण सेवा में श्रद्धा, समर्पण और सेवा के साथ मनाई गई निर्जला एकादशी @followers @top fans News 24 Udaipur Narayan Seva Sansthan #NirjalaEkadashi #viralpost #udaipur #nonfollowers उदयपुर, 25 जून। नारायण सेवा संस्थान में निर्जला एकादशी पर्व श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निःशुल्क सर्जरी एवं कृत्रिम अंग लगवाने हेतु देश के विभिन्न प्रांतों से आए दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों को फलाहार एवं मीठे भोजन की व्यवस्था कराई गई। साथ ही सेवा, अध्यात्म और आत्मचिंतन का संदेश भी दिया गया। संस्थान में आयोजित “अपनों से अपनी बात” कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने निर्जला एकादशी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल भूखे-प्यासे रहने का व्रत नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा के निकट ले जाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने उपवास का अर्थ ‘उप’ अर्थात् निकट और ‘वास’ अर्थात् निवास बताया है। इस प्रकार उपवास का वास्तविक अर्थ भगवान के निकट रहना है। उन्होंने कहा कि निर्जला एकादशी केवल प्यास सहने का नाम नहीं है, बल्कि अपने भीतर की तृष्णाओं को पहचानने और उन पर विजय प्राप्त करने का माध्यम है। सच्चा व्रत वही है, जो मनुष्य के भीतर सकारात्मक परिवर्तन लाए, उसके विचारों को शुद्ध करे और उसे ईश्वर के अधिक निकट पहुंचाए। जल की प्यास तो एक दिन में बुझ जाती है, लेकिन धन, मान-सम्मान, मोह और अहंकार की तृष्णा यदि समाप्त न हो तो मनुष्य जीवन भर व्याकुल बना रहता है। अग्रवाल ने कहा कि इस दिन के अनुष्ठान से वर्षभर की चौबीस एकादशियों के पुण्य फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने उपस्थित दिव्यांगजनों से कहा कि प्रभु से यदि कुछ मांगना है तो भक्ति, प्रेम और आशीर्वाद मांगें। भगवान अपने भक्तों को उनकी अपेक्षा से भी अधिक देने की क्षमता रखते हैं, आवश्यकता केवल उनके प्रति पूर्ण समर्पण की है। उन्होंने कहा कि सोना तभी निखरता है जब वह अग्नि में तपता है। उसी प्रकार दुःख मनुष्य के जीवन की ऐसी परीक्षा है, जो उसे और अधिक मजबूत तथा सफल बनाती है। इसलिए विपरीत परिस्थितियों में न तो ईश्वर की भक्ति से विमुख होना चाहिए और न ही उन्हें दोष देना चाहिए। भगवान सदैव अपने भक्तों का कल्याण ही चाहते हैं। संवाद के दौरान उन्होंने भक्त ध्रुव, विदुर, द्रौपदी, जटायु, शबरी और सुदामा के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए बताया कि कठिन परिस्थितियों और दुःखों के बाद उन्हें प्रभु की विशेष कृपा प्राप्त हुई तथा उनका जीवन सार्थक बन सका। इस अवसर पर संस्थान संस्थापक कैलाश 'मानव' ने सेवाधाम में रोगियों को फल वितरित किए तथा निदेशक वंदना अग्रवाल एवं पलक अग्रवाल ने बड़ी एवं आसपास के क्षेत्र की महिलाओं को छाते, आम, जल कलश, वस्त्र एवं चप्पलों का वितरण किया। कार्यक्रम में बिहार के पोलियोग्रस्त सितारियन, ट्रेन हादसे में 7 वर्ष पूर्व दायां पैर गंवा चुके भीलवाड़ा के मोहम्मद इमरान, दो ऑटो की भिड़ंत में एक पैर खो चुके आगरा के मोहित गुप्ता, गोरखपुर की एक कंपनी में कार्य करते समय लोहे का पाट गिरने से बायां पैर गंवा चुके सुनील कुमार, गाजियाबाद के मुकुंद तथा विभिन्न हादसों में घायल एवं जन्मजात शारीरिक विकृति से ग्रस्त आदि ने दिव्यांगता के दौरान के संघर्ष, प्रभु के प्रति अगाध आस्था तथा निःशुल्क उपचार से जीवनयापन के लिए खुले नए द्वारों की चर्चा की।

Girwa, Udaipur | Jun 25, 2026

रावरदा CHC में नर्सिंगकर्मी पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री से लगाई गुहार#udaipur #udaipur #pratapghar #pratapghad #rajasthan #rajasthani - Girwa News