मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गंगा घाट पर दोस्तों के साथ नहाने के दौरान डूब कर एक किशोर लापता हो गया है। घटना की जानकारी के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है। इधर सूचना पर एसडीआरएफ एवं मनेर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी रही। डूबकर लापता हुआ किशोर की पहचान ब्यापुर, भूधर टोला करने वाले राजीव उर्फ कल्लू के रूप में की गई है।