कानपुर: 69 दिनों तक रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट करके ठगों ने ₹53 लाख किए पार, मुकदमा दर्ज
डायलिसिस पर चल रहे केस्को के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट इंजीनियर रमेश चंद्र और उनकी पत्नी को 69 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 53 लाख ठग लिए गए। CBI और पुलिस अधिकारी बनकर जेट एयरवेज के मालिक की 538 करोड़ की मनी लॉड्रिंग केस में शामिल होने की बात कह धमकाया रहा था।DCP सेंट्रल एसके सिंह ने मंगलवार 1बजे बताया कि, कोहना थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।