कानपुर: रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खाली प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग
रावतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार मंगलवार देर रात करीब 1 बजे एक खाली प्लाट में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी क्षेत्रिय पुलिस और दमकल विभाग को दी।घटना की जानकारी मिलने पर फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पाया।