टाटीझरिया: टाटीझरिया-केंदुआ मोड़ हादसा: दो बहनों की उजड़ी दुनिया, एक ही हादसे में छीने दोनों के सुहाग
टाटीझरिया-केंदुआ मोड हादसा: दो बहनों की उजड़ी दुनिया, एक ही हादसे ने छीने दोनों के सुहाग। त्योहार पर घर लौट रहे थे दोनों साढू; दिव्यांग पत्नी और तीन मासूमों के सामने दाने-दाने की आफत। नियति का क्रूर खेल देखिए, जिन दो बहनों के सुहाग एक साथ मजदूरी कर परिवार की गाड़ी खींच रहे थे, सड़क हादसे ने उन दोनों के सिंदूर को एक ही झटके में पोंछ डाला।