नबीनगर: मिठाइयां गांव के एक व्यक्ति को समदा आहर में हिट स्ट्रोक से हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मदनपुर थाना क्षेत्र के मिठाइयां गांव में एक व्यक्ति को समदा आहर में हीट स्ट्रोक से गुरुवार को मौत हो गई. मृतक उसी गांव निवासी 54 वर्षीय विजय यादव है. परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.