बीना: मोतीचूर घाट से लेकर शराब दुकानों के बाहर कचरे का अंबार, दावों की निकली हवा, दुकानों पर मेहरबान नगर पालिका
#jansamasya
Bina, Sagar | Aug 2, 2026 शहर को नंबर वन बनाने का सपना दिखाया जा रहा है, लेकिन हकीकत में शहर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के कचरे में डूबा हुआ है। ये तस्वीरें हैं शहर के मोतीचूर नदी ओर घाट की। जहाँ आस्था होनी चाहिए वहाँ गंदगी का अंबार लगा है। नदी से लेकर घाट तक सिर्फ कचरा ही कचरा।और ये दूसरी तस्वीर शराब दुकानों के आसपास की है जहां कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिसमें डिस्पोजल का अंबार है।