संडीला: कछौना में भाकियू लोकतांत्रिक का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञापन लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचे, किसानों में भारी आक्रोश
Sandila, Hardoi | Jun 25, 2026 कछौना में भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के बैनर तले प्रदेश प्रभारी उमेश शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों, पुरुष, महिलाओं ने कछौना क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, विकास कार्यों, खाद की किल्लत आदि मुद्दों पर प्रशासन का घेराव किया। सैकड़ो की संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी लंगड़े दास बाबा कुटी प्रांगण में देर सांय तक डटे रहे।