बेगूसराय: बेगूसराय के नीमा चांदपुरा में इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी, दो चोरों को लोगों ने पकड़कर पीटा
बेगूसराय में एक बार फिर चोरों ने एक इलेक्ट्रिक दुकान का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि लोगों ने चोरी करते हुए दो चोर को पकड़ लिया और पिलर में बांधकर जमकर पिटाई कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।