बेगूसराय: कैंसर बीमारी को लेकर सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली
बेगूसराय सदर अस्पताल की ओर से आज कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और आम लोग शामिल हुए।आपको बताते चले बेगूसराय सदर अस्पताल में आज कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।