सिवनी मालवा: शासकीय कुसुम कॉलेज के स्वयंसेवकों ने सतवासा ग्राम में रैली निकाली, नुक्कड़ नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश
सिवनी मालवा के गोद ग्राम सतवासा में बुधवार करीब 12 बजे नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही NSS और रेड रिबन के तत्वावधान में शासकीय कुसुम कॉलेज के स्वयंसेवकों ने गांव में रैली निकाली। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। ग्रामीणों को शराब, तंबाकू, गुटखा और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया गया। रैली के बाद