बल्दीराय: चकटेरी अंडर पास से 68 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक हुआ गिरफ्तार, ₹12 लाख से अधिक बताई गई स्मैक की कीमत
बल्दीराय पुलिस ने सोमवार 11:15 बजे स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के चकटेरी अंडर पास से बिही निदुरा मार्ग लगभग 500 मीटर आगे सर्विस मार्ग पर 68 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान लालू प्रसाद निवासी बीही निदूरा के रूप में हुई। बरामद स्मैक की क़ीमत 12 लाख से अधिक है।