बल्दीराय: मिठने घाट पर गोमती नदी में डूबकर अंबेडकरनगर के युवक की हुई मौत, दोस्तों के साथ आया था नहाने
बल्दीराय थानाक्षेत्र में स्थित मिठने घाट पर शुक्रवार 2:30 बजे अंबेडकर नगर के बसखारी निवासी शिवम राजभर की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। शिवम अपने चार दोस्तों धनंजय यादव, सुमित उपाध्याय और ध्रुप राज के साथ पिकनिक मनाने आया था। नहाते समय शिवम गहरे पानी में चला गया, जिससे यह हादसा हुआ। घाट किनारे मौजूद लोगों ने बहती हुई लाश को देखा। पूर्व प्रधान भूती निषाद