बल्दीराय: चकटेरी में अचानक लगी आग, किसानों की 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, कारण का नहीं चला पता
सुल्तानपुर- बल्दीराय तहसील क्षेत्र के चक टेरी गांव में आज गेहूं के खेत में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लगभग 20 बीघा गेंहू की खड़ी फसल और बाग को अपनी चपेट में ले लिया।आग की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने फौरन मोर्चा संभाला और दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद