बल्दीराय: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास बाबा ढाबे पर चोरी, गमछा लपेटे युवक ने ग्राहक का मोबाइल चुराया, सीसीटीवी में कैद
हलियापुर थानाक्षेत्र में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास बाबा ढाबे पर गुरुवार रात करीब 11 बजे एक अनजान युवक ने वहां खाना खा रहे एक ग्राहक का मोबाइल चुरा लिया। चोर की पहचान में जुटी पुलिस और ढाबा संचालक ने बताया कि आरोपी ने गमछा लपेटकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की थी। ढाबा संचालक आरपी सिंह ने चोर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर शेयर किया