बल्दीराय: इसौली विधानसभा में घटिया सड़क निर्माण, मिट्टी पर गिट्टी डालकर डाला गया डामर, दूसरे दिन ही उखड़ी सड़क
रविवार को एक बजे एक वीडियो सामने आया है जहां सड़क मरम्मत होने के दूसरे ही दिन उखड़ गई है। ग्रामीणों में जिसको लेकर काफी रोष है। स्थानीय लोगों के अनुसार कूरेभार-हलियापुर मुख्य मार्ग से सटे हरौड़ा के पास राधे पंडित का पुरवा से होते हुए ये सड़क बड़ी नहर सतहरी को जाती है। यहां पर दस दिनों से सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है। एक इंटर कॉलेज के पास शनिवार को सड़क पर गिट्टी