किशनगंज: नाहरगढ़ में मामूली कहासुनी के बाद चाकू निकालने से मचा हड़कंप, दो गिरफ्तार
नाहरगढ़ में एक ढाबे पर मामूली कहासुनी के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर हमला करने के लिए चाकू निकाल लिया। सूचना मिलते ही नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पीड़ित सांवरा गुर्जर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया।