हरनौत: धनतेरस पर हरनौत बाजार में उमड़ा जनसैलाब, बाजारों में बढ़ी रौनक; देर शाम तक जमकर हुई खरीदारी, गोनावां बाजार में दिनभर जाम
धनतेरस पर्व को लेकर शुक्रवार को हरनौत बाजार में खरीदारों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। दीपावली को लेकर बाजार पूरी तरह सज-धजकर तैयार थे। दुकानों पर रंग-बिरंगी लाइटें, सजावटी सामान और आकर्षक वस्तुओं की भरमार रही। त्योहार को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल देखने को मिली। लोगों ने अपनी-अपनी बजट