खगड़िया: भुतौली मालपा में रामधुनी यज्ञ को लेकर ग्रामीणों की हुई बैठक
भूतौली मालपा के धनेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम ग्रामीणो की एक बैठक हुई। बैठक के दौरान 15 फरवरी को गांव में बसंत पंचमी के मौके पर रामधुनी यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाले जाने पर फैसला लिया गया। कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता केा लेकर हर स्तर से तैयारी की जा रहीहै। पूरा ग्रामीण पूरी तरह से एकजुट है और निर्धारित समय अवधि पर कलश यात्रा निकलेगी।