खगड़िया: बछौता स्थित विवाह भवन में कार्यक्रम का किया गया आयोजन, किसानों को दी गई जानकारी
उद्यान निदेशालय के निर्देश पर बछौता स्थित एक विवाह भवन में एकीकृत उद्यान विकास योजना के तहत किसानों को जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को लेकर किसानों को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी विभू विद्यार्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सुक्ष्म सिंचाई के लिए अनुदान दी जाती है।