नरकटियागंज: नरकटियागंज के कोइरगांवा में बाइक से दो युवक गिरे, गंभीर हालत में रेफर
नरकटियागंज के कोइरगावां के समीप बाइक समेत दो युवक गिरकर बूरी तरह से घायल हो गए हैं।सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत बताकर बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया है। घायलाें की पहचान ब्लौक बरवा गांव निवासी छोटेलाल राम का पुत्र सूरज कुमार और अनिरुद्ध प्रसाद का पुत्र दिपक कुमार के रूप में की गई।