नरकटियागंज में दो दुकानों में लाखों की चोरी हुई है। चोरों द्वारा वेंटिलेटर तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में प्रकाश नगर निवासी राजू सोनी ने एक आवेदन थाने में दिया है। उन्होंने बताया की नागेंद्र तिवारी चौक पर ज्वेलर्स के दुकान से सोने चांदी के लगभग 3 लाख का आभूषण चोरी कर लिया।वही एक और दुकान से चालिस हजार नगद की चोरी हुई है।