जसवंतनगर: कोठी कैस्त में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक गोली लगने से घायल
जसवंतनगर कोठी कैस्त कंजर कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। गोली लगने से 28 वर्षीय शिवम पुत्र राजेश कुमार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफर किया। घायल की मां सुनीता ने सुमित उर्फ लाखा और अभिषेक उर्फ बंजारा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। है