राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को दोपहर 3:00 बजे करीब जिला स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कक्षा पांचवी एवं आठवीं की परीक्षाओं के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के संबंध में कलेक्टर के द्वारा समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देशदिए गए।