मुलाना: थाना मुलाना में दर्ज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Mulana, Ambala | Aug 19, 2024 बीती 18 अगस्त को थाना मुलाना में दर्ज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित कुमार निवासी गांव बिजलपुर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट के आदेशों पर अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।आरोपी ने 14 अगस्त को गांव बिजलपुर के रहने वाले सुमेर चंद के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी।